Close
vksu-ara.net-Home Page,veer kunwar singh university






 

        संक्षिप्त परिचय

 

 
वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बिहारी महानायक वीर कुँवर सिंह की स्मृति में अक्टूबर 1992 में बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 पारा-3 के अन्तगर्त की गयी। पुराने मगध विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत एवं 47 सम्बद्ध महाविद्यालयों को नवीन विश्वविद्यालय के क्षेत्राधि कार में शामिल किया गया। ये सभी महाविद्यालय बिहार के पुराने शाहाबाद और आज के भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर जिलों में अवस्थित हैं। यह भू-भाग बिहार के दक्षिणी एवं पश्चिमी सीमा से लगा हुआ है। जिसका सीमा-निर्धारण स्वयं प्रकृति ने किया है। इसके पूरब में सोन नदी, पश्चिम में कर्मनाशा नदी, उत्तर में गंगा नदी और दक्षिण में कैमूर पर्वत श्रृंखला है। वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय का मुख्यालय आरा में है, जो सन् 1784 से ही शाहाबाद का जिला मुख्यालय रहा है और हावड़ा दिल्ली मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है।